ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से 22 सितंबर से सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों को श्रमिक और विधिक जानकारियां दी जाएंगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनिवास ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 22 से 29 सितंबर तक छह विकास खंडों और एक कैंप कार्यालय पर कैंप लगाया जाएगा। प्रत्येक कैंप के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक को नामित किया गया है। 25 सितंबर को कैंप का आयोजन ऊंज स्थित नेशनल के पास कार्यालय पर होगा। इसकी मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर होंगी।