फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरिस में 1.20 करोड़ से बनेगा वृहद गो संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले भर में छुट्टा गायों के संरक्षण के लिए जल्द ही पशुशाला खोली जाएगी। इसके लिए भदोही तहसील के पिपरिस में आठ हजार वर्ग मीटर की जगह चिह्नित कर ली गई है। निर्माण के लिए 1.20 करोड़ का बजट भी शासन ने जारी कर दिया है। पहली किस्त के रूप में डीएम के खाते में 50 लाख की राशि भी भेज दी गई है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार के आते ही प्राइवेट स्लॉटर हाउस बंद कराने के साथ ही गोवध पर सख्त कानून लागू कर दिया गया। इससे गोवंश की विक्री ठप हो गई। दूसरी ओर नगर और गांवों में छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई। छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से किसान परेशान होने लगे। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने जिला प्रशासन को वृहद गो संरक्षण केंद्र के लिए जमीन चयनित करने का निर्देश दिया था। शासन के निर्देश बाद जिला प्रशासन और जिला पशु चिकित्साधिकारी ने पिछले महीने भदोही तहसील के पिपरिस में आठ हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिला पशु चिकित्साधिकारी आरबी मौर्य ने बताया कि गो संरक्षण केंद्र के लिए जिला प्रशासन के खाते में शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। साथ ही निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को नामित कर दिया गया है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इसमें छुट्टा और बेसहारा गायों के लिए पानी, भूसा समेत चारागाह की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें