फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था से सीएचसी बीमार, कैसे होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र ही बीमार, कैसे होगा इलाज
विज्ञापन

फोटो:
सीएचसी के गेट पर जलभराव, परिसर में गंदगी का अंबार
सुरक्षा के भी इंतजाम नदारद, प्रसव कक्ष में कुत्तों का बसेरा
अमर उजाला ब्यूरो
औराई। आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार है। सीएचसी के बाहर से लेकर अंदर तक अव्यवस्था होने से मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर आधे से एक फीट तक पानी भरा है तो अंदर लेबर रूम से लेकर डिलीवरी कक्ष तक परिसर में कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। हाईवे के समीप स्थित सीएचसी अति संवेदनशील मानी जाती है। यहां पर 24 घंटे मरीजों का आवागमन होता है, लेकिन अव्यवस्थाओं से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता से हर किसी को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। साफ-सफाई का अभाव और विभिन्न कक्ष आवारा कुत्तों का आरामगाह बन गए हैं। इससे अस्पताल में ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि डिलीवरी कक्ष के अंदर बदबू आने से लोग वहां रुक नहीं पाते। ऐसे में नवजात बच्चों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ चली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जेसी सरोज ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। कभी-कभार वहां कुत्ते आ जाते हैं। मुख्य गेट पर गड्ढा होने से वहां पानी लग जाता है, जिसे सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें