फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं से जन-जन का विकास हो रहा है। शुरूआत के तीन साल में कांग्रेस के भ्रष्टाचार रूपी गड्ढे को भरने में लगे। अब हर तरफ विकास दिखने लगा है। वह बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जीएसटी, नोटबंदी जैसे मुद्दों को लेकर हो हल्ला मचा रहा है जबकि इससे आम जन को भविष्य में व्यापक फायदा होने वाला है। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भदोही के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर कार्यकर्ता के सम्मान के लिए सरकार से भी विरोध कर लिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आम चुनाव की तैयारियों में लगने के लिए कहा। इस मौके पर विजय पाल, नागेश्वर प्रताप राजभर, राजाराम शास्त्री, सरस सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, पूजा देवी, गुलाब चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें