फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में ज्ञानपुर और कबड्डी में अभोली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल और योग से जीवन को ऊर्जा मिलती है। इससे मन की विकारों को दूर किया जा सकता है। छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए, उनसे ज्ञान प्राप्त कर आगे बढ़ें। यह बातें बुधवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में जिलाधिकारी विशाख जी ने 20वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। डीएम ने बच्चों के स्वागत गीत, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। डीएम ने कहा कि बचपन का छात्र जीवन भावी जीवन के लिए एक यादगार साबित होता है। इसके पूर्व डीएम ने खेल ध्वज को फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पटाखों की ध्वनि से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। खेलकूद में बालक बालिकाओं का दौड़, खोखो, जिम्नास्टिक, अंताक्षरी, योगा, कबबड़ी, कुश्ती, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि हुए। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में ज्ञानपुर प्रथम, 600 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी मौर्य डीघ और बालक वर्ग में चंदन यादव ज्ञानपुर प्रथम रहे। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में अभोली अव्वल जबकि बालक वर्ग में औराई प्रथम रहा। समापन बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल करेंगे। इस मौके पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीईओ रजनीश श्रीवास्तव, केडी पांडेय, अरविंद पांडेय, मुनीता मिश्र जंगीलाल मौर्य, राधेश्याम त्रिपाठी, सुधीर कुमार सिंह, घनश्याम यादव, मनोज कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, उप क्रीडा अधिकारी धर्मवीर सिंह, दिलीप सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, सूर्यकांत मौर्य, जया त्रिपाठी, सभाजीत, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें