फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। एसडीएम भदोही पर अधिवक्ता से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहसील बार के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किय। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपजिलाधिकारी ने एक अधिवक्ता तो जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि अभद्र व्यवहार किया। इसको लेकर बार एसोसिएशन ने स्थानांतरण की मांग की है। उधर एसडीएम न आरोपो को सिरे से नकार दिया है। तहसील बार के अध्यक्ष अरुण कुमार दूबे ने कहा कि अधिवक्ता मोतीलाल शुक्रवार को किसी काम से उपजिलाधिकारी के चेंबर में गए थे। एसडीएम और अधिवक्ता में न जाने क्या हुआ कि एसडीएम ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चैंबर से बाहर चले जाने को कहा। अधिवक्ता ने आरोप है कि ऐसा आए दिन हो रहा है। घटना से असंतुष्ट भदोही बार के पदाधिकारियों की अधिवक्ता हाल में बैठक कर कार्य बहिष्कार का निणय लिया और मामले से डीएम को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि जब तक एसडीएम का स्थानान्तरण नहीं कर दिया जाता, तब तक वे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते रहेंगे। बैठक में शोभनाथ यादव, गंगाराम यादव, श्याम नारायण यादव, चंद्रशेखर यादव, सूरज प्रसाद, विजय कुमार, गामा यादव, अवध नारायण आदि रहे। उधर एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। बताया कि अधिवक्ता ने बगैर अनुमति एक पटल पर रखी फाइल उठा ली थी। जिसकी शिकायत मिलने पर उनसे सवाल जवाब किया था। बात इतनी ही थी। जिसे दूसरा रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें