फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर चार अधिकारियों को मिली नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर के परिसर में गुरुवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में चार अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए गौरव हर्ष यात्रा निकाली। एलईडी वैन से लोगों को स्वच्छता के संदेश का वीडियो क्लिप दिखाकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही खादी ग्रामोद्योग विभाग, कौशल विभाग, किसान पाठशाला, स्कूल चलो अभियान, राष्ट्रीय कृषि तकनीकी परामर्श केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा योजना, भूमि परीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य, स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा पुष्टाहार, विकलांग कल्याण, समाज कल्याण, जिला प्रोवेशन, 181 महिला हेल्प लाइन की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग के गैरहाजिर रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो शासन को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए आए हैं। हम गांव के सबसे गरीब असहाय व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देने आए हैं। स्कूली बच्चों की विज्ञान की पेंटिग प्रभावित होकर कहा कि बच्चे देश के भविष्य निर्माता हैं, शिक्षक अच्छी शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य सवारें। ज्ञान विज्ञान की बाते और प्रतियोगिताएं कराएं। कहा कि ग्राम स्वरोजगार को साकार करने के लिए विकास जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं से उपस्थित ग्रामीणों को लाभ दिलाएं। इस अवसर पर पीडी आरएन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, कौशल विकास मिशन के अचल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्रामीण, शिक्षक, प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें