फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों के सुपुर्द किए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पखवारे भर पूर्व नई बाजार के एक कालीन कंपनी से बरामद हुए बिहार के अररिया जिले के 10 बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति ने सोमवार को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया। 30 नवंबर को पकड़े गए बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद सोमवार को बाल कल्याण समिति न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। श्रमिकों का बयान लेने के बाद अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने अभिभावकों को सौंपा। चेताते हुए कहा कि भविष्य में किसी कंपनी में काम करते मिलने पर कार्रवाई होगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिया कि कालीन कंपनी संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर दीपक रावत, आनंद कुमार दूबे, रमाशंकर यादव, अर्चना सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें