चोरी और छिनैती की लगातार बढ रही घटना को लेकर सोमवार को गोपीगंज और ऊंज थाने की पुलिस ने रेलवे स्टेशन , ढाबा, सड़क और रेल पटरी के मध्य एवं बगीचों में रहने वाले घूमंतू जातियों के इलाकों में छापेमारी की। इससे इन स्थानों पर खलबली मची रही। एसपी सचिन्द्र कुमार पटेल के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सुनील दत्त दुबे, ऊंज प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा टीम के साथ छापेमारी की।