फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी (भदोही)। पूर्वांचल में इन दिनों बारिश न होने के बावजूद गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक दिन के ठहराव के बाद बुधवार सुबह पांच बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी शुरू हो गई। बुधवार को जलस्तर 71.580 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंगा में पानी अब सीतामढ़ी गंगा घाट की पक्की सीढ़ी की ओर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि पिछले वर्षों के जलस्तर पर गौर करें तो गंगा का जलस्तर उससे कम है। पिछले साल अब तक जलस्तर उफान पर था। मौसम के मिजाज को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष गंगा का जल स्तर सामान्य रहेगा। हालांकि जलस्तर में मामूली रूप से वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन पिछले एक माह से जलस्तर में घटाव-बढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह से जलस्तर में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज कार्यालय के अनुसार, शाम छह बजे तक जल स्तर 71.580 मीटर पहुंच गया था, जो इस वर्ष का अधिकतम जलस्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें