फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पौधरोपण में आरपीएफ, जीआरपी जवानों के अलावा रेलकर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नागरिकों के प्रयास की जमकर सराहना भी की। धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पौधरोपण से पर्यावरण का संरक्षण होता है। इससे जनजीवन सुरक्षित रहता है। कहा कि जब प्रकृति की तरह उदार मन से कार्य करेंगे तो जरूर स्वच्छ समाज की स्थापना होगी। इस मौके पर सभी लोगों ने पौधरोपण करने और उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण करने वालों में रविंद्र यादव, संतलाल, धीरेंद्र पांडेय, लल्लन शुक्ला, गयादीन, अखिलेश राय, मोहम्मद इलियास, राजीव कुमार दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें