सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुई गैंगरेप की घटना में बृहस्पतिवार को भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। कई जगह दबिश भी दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि किशोरी के घर आने जाने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को घर से उठा लिया था और चकवा महावीर के पास एक कमरे में रखकर तीन दिनों तक सभी ने रेप किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल से गुहार लगाई। इस पूरे मामले में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने कोइरौना एसओ अजय सिंह को लाइनहाजिर कर दिया था। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस को बृहस्पतिवार को भी आरोपियों का पता नहीं चला था। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई थी।