फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ रहे किशोर की पेड़ से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के होलपुर गांव में शुक्रवार को पेड़ से गिरने से 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इससे परि वार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक व्याप्त हो गया। होलपुर ग्राम निवासी छोटेलाल बिंद का पुत्र मनीष बिंद शुक्रवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ बगीचे में आम तोड़ने गया था। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ ही रहा था कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से उसके मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें