साइकिल और बाइक से शनिवार को मुंबई से एमबीएस अस्पताल पहुंचे युवक।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। मुंबई से साईकिल और बाईक से चल कर शनिवार को भारी संख्या में लोग भदोही पहुंचे। अच्छी बात यह रही कि सभी सीधे राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचे और जांच के लिए अपना स्वैब देने के बाद अपने अपने घर को रवाना हुए।
बाइक से तड़के अस्पताल में पहुंचे अरविंद कुमार यादव व राजनाथ यादव ने चौरी क्षेत्र के गोपालपुर निवासी हैं। बताया कि बुधवार को दोपहर वे चले थे। रास्ते में किसी प्रकार दिक्कत नहीं हुई। राज्यों के बार्डर पर उनसे पूछताछ जरूर हुई लेकिन उन्हें किसी ने परेशान नहीं किया। अक्षय कुमार पटेल निवासी भानपुर (जौनपुर), अवध कुमार पटेल मढ़ैंया (कपसेठी), आनंद कुमार पटेल बरवां भदोही तो साइकिल से 1400 किमी की दूरी तय कर भदोही आ गए। उन्होंने बताया कि यह किसी तपस्या से कम नहीं थी। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार का गुणगान किया। गोविंद पाल पल्हैंया और दुर्गेश शर्मा भानपुर (जौनपुर) भी एक साथ बाइक से आज ही भदोही पहुंचे। इसके अलावा कुछ लोग कार से आए हैं। सभी का अस्पताल में स्वैब लेकर घर जाने दिया गया।