ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर में शुक्रवार को समेकित शिक्षा की ओर से मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर प्रमाणपत्र दिए गए। कैंप में पंजीकृत 27 बच्चों में 14 छात्र-छात्राओं का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इसमें आठ मानसिक मंदित बच्चे नहीं पहुंचे।
कैंप में दिव्यांग बच्चों का परीक्षण और दिव्यांग प्रमाण पत्र डाॅ. रवि प्रकाश सहाय और आर्थाेपेडिक सर्जन ने दो, डाॅ. सुरेंद्र कुमार आई सर्जन ने तीन, डाॅ. अभिनव पांडेय और डाॅ. अशोक परासर नैदानिक मनोवैज्ञानिक ने नौ बच्चों की काउंसिलिंग की। कैंप में स्वास्थ्य विभाग से महमूद आलम, स्पेशल एजुकेटर सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, मीरा प्रजापति, श्याम बहादुर यादव, संवर्त मिश्र, देवराज मिश्र, योगेंद्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार यादव, प्रेमचंद्र सरोज, मनोज कुमार, रत्नेश बिंद आदि रहे।