ज्ञानपुर। नगर के सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर से शनिवार को अमरनाथ धाम के लिए 14 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा बर्फानी के जयघोष से गूंज उठा। जय बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्य आयुष जायसवाल ने बताया कि ज्ञानपुर के श्रद्धालु कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है। ज्ञानपुर से वाराणसी पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु ट्रेन से जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से वे पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे की यात्रा करेंगे। आयुष जायसवाल के अनुसार, यह यात्रा लगभग 15 दिनों की होगी। इस दौरान श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे। यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में गौतम गुप्ता, नितिन गुप्ता, पवन, आशीष, अमित, मनीष, आदित्य, सौरभ, छोटू, विराट, सोनू और अनुज आदि रहे।