भदोही में प्रदर्शन करते किसान संगठन। स्रोत संगठन
सर्रोई। वामपंथी पार्टियों और संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार भदोही तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। आरोप लगाया कि संविधान, लोकतंत्र, मताधिकार, भूमि, रोजगार और जीने का अधिकार खतरे में है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मतदाता सूची से लोगों के नाम काटकर नागरिकता छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मांग किया कि 13 करोड़ 42 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़ा जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसआईआर को बंद करने और चुनाव आयोग अधिनियम 2023 को रद्द करने की भी अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक समिति बनाने की मांग की। जिसमें मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होने चाहिए। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और संप्रभु चुनाव आयोग के गठन और चुनाव में धन बल व बाहुबल पर रोक लगाने के लिए सुधारों की वकालत की। इस दौरान सुशील श्रीवास्तव, इन्द्रदेव पाल, भुलाल पाल, ज्वाला प्रसाद, रंजीत कुमार आदि रहे।