फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेचैन, इमरर्जेंसी में 76 हुए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रचंड गर्मी और उमस के साथ लू सेहत पर भारी पड़ने लगी है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बीमारियों ने हमला बोल दिया है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को अकेले जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में 6 मरीजों का उपचार कराया गया, जबकि ओपीडी में 820 पर्चियां कटीं। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

42 डिग्री तापमान के बीच मंगलवार को लोग बिलबिला गए। इससे सरकारी अस्पताल समेत निजी नर्सिंग होम में मरीजों की ला इन लगी रही। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप ने लोगों को पसीने से तर-ब-तर कर दिया। वहीं दोपहर में गर्म लू के थपेड़ों ने झुलसा कर रख दिया। मंगलवार को महाजा चेत सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में 820 लोगों को पर्ची काटी गई तो 76 लोगों को इमरर्जेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। इ मरर्जेंसी में मरीजों की तादात बढ़ने से बेड की कमी हो गई। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उपचार किया गया। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, डायरिया, अस्थमा, बुखार, संक्रमण आदि से पीड़ित लोगों की भारी लाइन लगी रही। उपचार कराने वालों में सलमा, राजू, रामकिसन, रमाशंकर यादव, आकास गौतम, नीलम, रानी सरोज, फूलचंद्र यादव, मनोज, शैलजा, खूशबू, गूड्डू आदि शामिल रहे। इमरर्जेंसी के डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसमें ताजा पानी, गन्ने का रस, आम का पना, तरबूज, नारियल पानी आदि का सेवन करने की सलाह दी। कहा कि बासी खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें