फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड:दूसरे दिन भी लोगों में रहा दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पशु पक्षियों के लिए भी घातक सिद्ध हो रहे मोबाइल टॉवर
गोपीगंज। नगर के बस्ती व मकानों के ऊपर लगे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावर को हटाने की मांग मुखर होने लगी है। पशु-पक्षी और जनमानस के लिए घातक बन चुके टॉवर कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। न्यायालय और शासन-प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए मोबाइल कंपनी और मकान मालिक टॉवर लगवाकर पूरे नगर को जोखिम में डाल दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सदर मोहाल में दो मोबाइल टावर लगे फर्नीचर कारोबारी के तीन मंजिले मकान में मंगलवार की सुबह मधुमक्खी भगाने के चक्कर में भीषण आग लग जाने के कारण लाखों का नुकसान हो गया। इससे नगर में अफरातफरी मची रही। वहीं आग की भयावह स्थिति से लोग दहशत के साए में दिखे। नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं घनी बस्ती के साथ मकानों, दुकानों की छतों पर मानक की अनदेखी कर टावर लग जाना संबधित विभाग की कार्यप्रणाली तथा नगर प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने दिखने लगी है। कृष्ण कुमार खटाई, सभासद मिंकू उमर वैश्य, नरेंद्र दुबे आदि ने बिना अनुमति से लगे मोबाइल टावरों को हटाने की मांग करते हुए मनमानी करने वाली कंपनियों, मकान मालिकों, भूमि स्वामियों के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की आवाज मुखर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें