फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकालकर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को भारत बंद कार्यक्रम के तहत बाइक जुलूस निकालकर मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर दलितों और ओबीसी के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि देश में जिनकी भागीदारी अधिक है उनको काम लाभ मिल रहा ह्रै जबकि जिनकी भागीदारी मात्र 15 फीसदी है उन्हें लाभ दिया जा रहा है। ओबीसी की क्रीमिलेयर व्यवस्था खत्म करने से बड़ी संख्या में होनहारों को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी की गई। एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को प्रभावहीन करने के लिए सरकार ने निजीकरण की नीति को लागू किया है, जिसे संगठन की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओबीसी को 27 के बजाए 52 फीसदी आरक्षण दिया जाए। चेतावनी दी गई कि उनकी मांगे पूर्ण न हुई तो वह वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे। मौके पर महेंद्र गोंड, राज बहादुर, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें