ज्ञानपुर। सिक्सलेन निर्माण में जयरामपुर के पास कुछ दिन पूर्व एनएचआई और एसडीएम की ओर से हटाए गए अतिक्रमण के पीड़ितों से मंगलवार को सपा के दो पूर्व विधायक मिले। उनको मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी और भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था के मकान गिराना ठीक नहीं है। इससे परिवार के लोग टेंट के नीचे रहने को मजबूर हैं। मौके पर इबरार अहमद, संतोष यादव, आसिफ खान, कल्लू सिंह ,केस नारायण यादव, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।