फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को चिकित्सकीय सुविधा के लिए रुकी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नई दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदेभारत में मंगलवार को एक यात्री की तबियत बिगड़ जाने से ट्रेन को भदोही स्टेशन पर रोक कर उसको महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार यात्री कीर्तिपुर, पंजाब निवासी राजकुमार (55) का करीब आधे घंटे तक प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसके चलते ट्रेन भदोही स्टेशन पर 8 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन

ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन की ओर आ रही थी, तभी अचानक रुक गई। जहां बीमार यात्री को स्टेशन पर पहले से मौजूद महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डा.मुकुल पांडेय और डा.प्रदीप भट्ट की देखरेख में ट्रेन से उतार लिया गया। बीमार यात्री को स्ट्रेचर के सहारे ट्रेन से उतार कर चिकित्सकों की देखरेख में देकर ट्रेन वाराणसी रवाना हो गई।
बीमार यात्री की पत्नी नीरजा ने बताया कि वे कुंभ स्नान के लिए पंजाब से आए हैं। मंगलवार को प्रयागराज से ट्रेन से वाराणसी रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक सीने में तेज दर्द के बाद चिकित्सकीय सुविधा मांगने पर उनको उपचार मिला। मरीज के प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रेन को देखने की मच गई होड़
वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन को हर किसी के मन में नजदीक से देखने की इच्छा बनी हुई थी। लेकिन ट्रेन का स्टापेज भदोही नहीं होने से लोग ट्रेन को बस आते जाते ही देख पा रहे थे, लेकिन मरीज को उतारने के लिए मंगलवार को ट्रेन जब रुकी, तो स्टेशन पर मौजूद लोगों में उसे करीब से देखने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें