ो
लालानगर। गोपपुर स्थित आइडियल कॉरपेट कंपनी में बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ फीता काटकर उद्यमी श्रीराम मौर्या ने किया।
रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुधीर कुमार मौर्य, दीपिका कुशवाहा, कुंदन आर्य, विकास शर्मा, सुरेंद्र सरोज, महफूज खान, राजू यादव, आदेश बरनवाल, संतोष यादव समेत 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। डॉ. एसके सिंह ने कहा कि शिविर में किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। एक व्यक्ति का दान किया गया रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है। इस मौके पर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार, काउंसलर महेंद्र पाल, राम कुमार गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, ओमप्रकाश, संजय, रवि यादव आदि मौजूद रहे।