फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...बोर्ड परीक्षा: 2902 कक्ष निरीक्षक लगाए गए- संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षा की तैयारी करीब-करीब पूर्ण हो चुकी है। परीक्षा के लिए 2902 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। जिले को तीन जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिए गए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 62 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग संग जिला प्रशासन मुस्तैदी दिखा रहा है। डीएम के निर्देश पर जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। तीनों एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि 14 जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। 96 परीक्षा केंद्रों के लिए 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे, जो केंद्रों पर दोनों पालियों में तीन-तीन घंटे रुकेंगे। कक्ष निरीक्षकों की सूच भी फाइनल हो गई। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के 2902 शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। इनमें 1001 बेसिक एवं 1901 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक हैं। 96 परीक्षा केंद्रों में 71 वित्तविहीन विद्यालय बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा प्रशासन की ओर से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। हाईस्कूल में 33 हजार 397 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 28 हजार 459 समेत कुल 62 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर में कोई भी दुकाने नहीं रहेंगी।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के राम गोपाल तिवारी और राजकीय हाईस्कूल लालानगर के कृष्ण कुमार शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। महीने भर तक चलने वाली परीक्षा में प्रतिदिन दोनों प्रभारी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

चार सचल दस्ते भी बनाए गए
ज्ञानपुर। सात फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेने के लिए चार सचल दस्ते बनाए गए हैं। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया, बीएसए अमित कुमार, लेखाधिकारी और डायट प्राचार्य का दस्ता रहेगा। दोनों पालियों में सुरक्षा व्यवस्था और चार अन्य कर्मियों के साथ दस्ता परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें