फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक भेदभाव के खिलाफ वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्यवभाग की ओर से गोपीगंज नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल मेें शुक्रवार को लैंगिक भेदभाव एंव अल्ट्रासोनोग्राफी के लाभ और हानि के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के उदेश्य से उक्त प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष में छात्राओं ने अलग-अलग तर्क देकर लैंगिक भेदवाव पर करारा चोट की। इस पर मौजूद लोगों ने छात्राओं के तर्क और विचार की जमकर सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम तीन प्रतिभागी विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें स्नेहल मिश्रा को प्रथम, दिव्यांशी सिंह को द्वितीय और कुलदीप यादव को तृतीय स्थान मिला। इन्हें नोडल पीसीपीएनडीटी डॉ. राजीव कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं संकल्प पांडेय और प्रगति श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सदस्य जिला सलाहकार समिति के पीसीपीएनडीटी सीताराम शुक्ला और सुरेंद्र कुमार ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें