फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बच्चों का सिखाया संस्कृत उच्चारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां क्षेत्र के कोछियां गांव स्थित पूर्व माध्यामिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को संस्कृत वाक्य व्यवहार कार्यशाला का आयोजन किया गया। लखनऊ संस्कृत संस्थान के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाअध्यापक श्याम नारायण द्विवेदी ने कहा कि अपनी सभ्यता और संस्कृत को जीवंत रखने के लिए प्रत्येक विद्यालयों में ऐसी कार्यशाला होना जरूरी है। जिससे बच्चों को उनकी सभ्यता और संस्कृति से परिचय कराया जा सके। उन्होंने कहा की इस कार्यशाला का मुख्य उदेश्य बच्चों को सरल वाक्यों में संस्कृत उच्चारण कराया जाना है। इस मौके पर शिक्षक इंदुमणि और रामजतन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें