ज्ञानपुर। सोनभद्र के राबर्टसगंज में 20 जनवरी को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में जिले से आठ प्रकोष्ठों के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए भाजपा की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सह संयोजक प्रदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंडल स्तर पर होने वाले सम्मेलन में 500 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें आर्थिक, चिकित्सा, व्यावसायिक, शिक्षा समेत आठ प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता ामिल होंगे। कहा कि भाजपा के विकास कार्य से 2019 में मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। जिला प्रभारी महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि मंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। 20 जनवरी को सुबह जिले से कार्यकर्ता और पदाधिकारी रवाना होंगे। मौके पर दिनेश पांडेय, योगेंद्र सिंह, बालदत्त पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, राज यादव आदि रहे।