ज्ञानपुर। गोपीगंज मुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महीने के प्रत्येक दूसरे बुधवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन सहाय ने जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी को पत्र लिखकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि काशियाना फाउंडेशन ने गत दिनों जिले के सीएचसी और पीएचसी पर भी दिव्यांगों के लिए प्रमाण् पत्र बनाने की मांग करते हुए सीएमओ को पत्रक दिया था। संस्था के संस्थापक सुमित सिंह ने कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए सीएमओ कार्यालय तक पहुंचना कठिन काम है। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर यह काम होना चाहिए। इस पर सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में माह के दूसरे बुधवार को दिव्यांग कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया। कहा कि औराई और गोपीगंज के क्षेत्र में आने वाले सभी दिव्यांग व्यक्ति अपना प्रमाण पत्र स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में बनवा सकते हैं।