फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस पर भदोही रत्न से कई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक लॉन में सृजन संस्था की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। इसमें जिले का नाम रोशन करने वाले किसानों, शिक्षकों और युवाओं को भदोही रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को युवा नेता आशीष सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि देश को उसकी असली पहचान स्वामी विवेकानंद ने ही दिलाई। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए युवाओं को भी भयमुक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। सृजन संस्था हर साल 12 जनवरी को अच्छा कार्य करने वालों को भदोही रत्न से सम्मानित करेगी। इसके बाद किसान श्यामधर सिंह, मास्टर्स एथलेटिक्स अशोक गुप्ता, प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विकास सिंह, अभिनव सिंह, महेंद्र यादव, राजेश यादव, संतलाल यादव, रतन लाल यादव, निलांजलि राय, बिंदेश्वरी पांडेय को सम्मानित किया गया। संचालन अर्पित सिंह ने किया। इस मौके पर विपुल सिंह, नीतश राजपूत, इदरीश अंसारी, शीतला उपाध्याय, अशोक सिंह, कन्हैया तिवारी, अनु दुबे, अभिषेक सिंह, श्याम सिंह, जयप्रकाश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें