ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित अशोक ट्रस्ट भवन परिसर में रविवार को मौर्य विकास समिति की बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर से आरक्षण में की जा रही साजिश पर नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मौर्य, कोइरी समाज को अति पिछड़े में शामिल नहीं कर रही है, जबकि पूर्व में राजनाथ सिंह की सरकार में समाज को पिछड़ी जाति में शामिल किया था। चेतावनी दिया कि सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेगी तो संगठन और समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में ओम प्रकाश मौर्य, मूलचंद्र मौर्य, कन्हैयालाल, हीरालाल, प्रवेश चंद्र, अरविंद, वंशीधर, अरविंद, राजेश, राकेश, राधेश्याम, सुशील कुमार आदि रहे।