लालानगर। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां खुद नगर पालिका उड़ाने में लगी हुई है। एक तरफ पालिका प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए प्रचार- प्रसार का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ उनके ही कर्मचारी मनमानी तरीके से सड़कों के किनारे ही कूड़े का ढेर लगाने में जुटे हुए हैं। सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों का आना जाना दुश्वार हो गया है। इसको लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है की नगर को स्वच्छ बनाने का वादा करने वाले ही गंदगी फैला रहे हैं। ईओ अवधेश भारती ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसे दिखवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।