फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बढ़ा महिलाओं पर अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिने तारिका माया यादव और यादव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसबी यादव का बुधवार को दुलहीपुर में नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान माया ने कहा कि जब- जब महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है, उस राज्य के राजा का विनाश हुआ है। बीएचयू कॉलेज में छात्राओं को हॉस्टल से निकाल कर लाठियां बरसाना महिलाओं के प्रति सरकार की नाकामी को दर्शाता है। इससे यह साफ होता है कि महिला सुरक्षा में सरकार की सभी योजनाएं सिर्फ दिखावा हैं। भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं के साथ अपराध बढ़ा है। वहीं सपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होती है। जनता भाजपा को इसका जवाब 2019 के लोकसभा चुनाव में देने को कमर कस चुकी है। एसबी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। नौजवानों को रोजगार देने का वादाकर उनके साथ धोखा किया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, कमला महतो, सुभाष यादव, मेवालाल यादव, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव, संतलाल, गामा पाल, बाबा बिंद, अजीत यादव, धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष बंधु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें