फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ठप रहा अहमदगंज रेलवे फाटक पर यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। शहर के व्यस्ततम मार्ग पर मंगलवार को छह घंटे तक यातायात ठप रहा। अहमदगंज गजिया रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात को पूरी तरह रोकने से रेलवे क्रॉसिंग पर जहां पूरे दिन भीषण जाम की स्थिति रही, वहीं ट्रेनों को कॉशन के सहारे चलाना पड़ा।
भदोही नगर स्थित अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक की सड़क पर मंगलवार को रबर चढ़ाने का कार्य के दौरान फाटक छह घंटे तक बंद रहा। सुबह 11 बजे से बंद रेलवे फाटक को शाम सात बजे खोला गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। बंद फाटक से कुछ दोपहिया बाइक चालक तो किसी तरह आवागमन करते रहे, लेकिन बड़े वाहनों को लौटना पड़ रहा था। इससे मुख्य मार्ग, स्टेशन मार्ग के अलावा चौरी रोड समेत शहर की विभिन्न सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। रेलवे क्रॉसिंग के मध्य उबड़-खाबड़ सड़क को ठीक करने के लिए रबर बिछाने का काम किया गया। मंगलवार को इस काम के लिए 11 बजे अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। इससे क्रॉसिंग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। कई वाहनों को आसपास की सड़कों से आगे बढ़ाने पर शहर की अन्य सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही। कुछ दोपहिया वाहन सवार लौटने के बजाए किसी तरह पास हो रहे थे। इससे पटरी पर काम कर रहे मजदूरों को भारी परेशानी हुई। दोपहिया वाहनों के लिए छह घंटे मुश्किल से बीते। लोगों को दो से ढाई किमी चक्कर लगाते हुए रेवड़ा परसपुर या पकरी रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरना पड़ा। रेलवे के मुताबिक भदोही के रेवड़ा परसपुर और अहमदगंज फाटकों को रबर बिछाने के लिए चयनित किया गया है। रेवड़ा फाटक पर काम हो चुका है। मंगलवार को अहमदगंज फाटक पर काम पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही फाटक पर पटरी दोहरीकरण के कार्य को भी अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान आने- जाने वाली ट्रेनों को कॉशन के सहारे चलाया गया। फाटक खोले जाने से वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली। काम में व्यवधान न हो, इसके लिए मौके पर सिविल और रेलवे पुलिस की तैनाती की गई थी। सड़क ठीक हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें