फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह कई रोगों की जननी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मधुमेह की रोकथाम पर प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डायबिटीज के मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं, जो गंभीर विषय है। डायबिटीज रोग ही नहीं रोगों की जननी भी है। ऐसे में 40 वर्ष के ऊपर वाले व्यक्ति जिनको ज्यादा पेशाब, भूख लगना, प्यास लगना, आदि के लक्षण के दिख रहे हैं, वे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चेक कराएं। डायबिटीज होने पर दवा अवश्य लें, क्योंकि डायबिटीज बढ़ने से अनेक प्रकार की बीमारियों से लोग ग्रस्त हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए खान-पान संतुलित करने के साथ ही नियमित व्यायाम करना जरूरी है। डीएम ने बच्चों से कहा कि फास्ट फूड का सेवन न करें, समय पर खाना खाएं। यह भी कहे कि जो व्यक्ति श्रम नहीं करते ऐसे लोगों से अनुरोध है कि अपने लाइफ स्टाइल को बदलें और श्रम करें। तभी डायबिटीज से निजात मिलेगी। इसके बाद डीएम ने मधुमेह दिवस पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. कमाल अहमद ने भी मधुमेह की रोकथाम पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें