फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नए पदाधिकारियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के जल्लापुर नईबस्ती में बुधवार को नवगठित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व भाजपा किसान मोर्चा के नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन में इमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। अच्छा काम करने वालों के उत्सावर्धन के लिए वरिष्ठ नेता भी तत्पर रहते हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री जावेद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष मो.अली सिद्दीकी व याकूब अली, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विकास साहू व भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवलाल पाल का माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों से कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करें और लोगों को सच्चाई की जानकारी दें। स्वागत करने वालों में प्रिय कुमार श्रीवास्तव, सत्यशील जायसवाल, सरवर सिद्दीकी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शमसाद अली, राकेश कुमार मौर्य, कमलेश जायसवाल, अजय दूबे, रमेश चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें