फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवंतरी देव के रूप में पूजे गए बाबा बड़े शिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। धनतेरस पर बाबा बड़े शिव जी का धनवंतरि देव के स्वरूप में भक्तों ने उनकी महाआरती उतारी। शिव परिवार की ओर से आयोजित होने वाले साप्ताहिक महाआरती के क्रम में सोमवार की शाम बाबा बड़े शिव जी का विभिन्न पुष्पों से शृंगार कर धनवंतरि देव के स्वरूप में पूजा की गई। 101 दीपों से पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने महाआरती उतारी।
विज्ञापन

ओम जय जगदीश हरे, ओम जय ओम शिव ओमकारा के स्तुति गान पर भक्तों ने हर हर महादेव के जयघोष लगाए। घंटा, घड़ियाल, ढोल- मृदंग, नगाड़े की थाप और शंखनाद की करतल ध्वनि के साथ महा आरती संपन्न हुई। धनतेरस के अवसर पर मंदिर पर भगवान शिव और माता पार्वती सहित गणेश जी की विशेष पूजन अर्चना की गई। देवाधिदेव महादेव के धनवंतरि देव के स्वरूप में दर्शन पाकर भक्त जन पुलकित हो उठे। महाप्रसाद का वितरण सुजातपुर के रवींद्र कुमार त्रिपाठी की ओर से कराया गया। मौके पर प्रमुख रूप से अंजला त्रिपाठी, अनूप जायसवाल, संतोष मोदनवाल, घनश्याम जयसवाल, दिलीप, राजू यादव, हैप्पी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें