नईबाजार। जाहिदपुर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण को क्षेत्र पंचायत की तरफ से इंटरलाकिंग कराया जाएगा। इसका आश्वासन रविवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने उक्त मंदिर में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में कही। उन्होंने लोगों को बताया कि अगले वर्षाऋतु से पूर्व मंदिर प्रांगण के फर्श का इंटरलाकिंग हो जाएगी। उन्होंने मंदिर में पूजन अर्चन कर मां का आशीर्वाद लिया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे ब्लाक प्रमुख का मंदिर समिति के लोगों ने स्वागत किया। अभिनंदन करते हुए जाहिदपुर के बीडीसी राहुल यादव ने कहा कि उक्त मंदिर में आज भी भारी संख्या में भीड़ लगती है, लेकिन विस्तृत प्रांगण आज भी मिट्टी का है। जिससे बारिश में पानी भरने के अलावा कीचड़युक्त हो जाता है।
कामता चौरसिया ने प्रांगण को इंटरलाकिंग कराने सहित सुंदरीकरण कराने की मांग की। इससे पूर्व समारोह में पहुंचे ब्लाक प्रमुख का लोगों ने बुके देकर और माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंदिर के पुजारी रमेश गिरि, लालता सोनकर, मंटू जायसवाल, विमल जायसवाल, राजीव केशरी, राजेश मोदनवाल, नीतिन सेठ, कैलाश मिश्र, राजीव जायसवाल, सुरेश चौरसिया, अमित जायसवाल, बंटी चौरसिया, नरसिंह यादव, राजीव गुप्ता, सोनू बरनवाल, नारायण मोदनवाल, काशीनाथ जायसवाल आदि रहे।