फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ विसर्जित हुई आधा दर्जन प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौ दिवसीय दुर्गा पूजनोत्सव समापन के तीसरे दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में देवी की प्रतिमाएं विसर्जित की गई। शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ युवा और युवतियां थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। इब्राहिमपुर पुलिया के समीप ज्ञानपुर रजवाहा में प्रतिमाएं विसर्जित की गई। नौ दिनों तक पंडालो में विराजमान प्रतिमाएं दशहरे से विसर्जित होने लगी। भरत मिलाप के दूसरे दिन रविवार को भी नगर एवं ग्रामीण अंचलो की दर्जन भर से अधिक प्रतिमाएं नहरों और तालाबों में विसर्जित की गईं। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ विसर्जन का दौर देर शाम तक चलता रहा। शाम को नगर में स्थापित आधा दर्जन मूर्तियों के विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिकेय महाराज, सरस्वती माता, लक्ष्मी माता की प्रतिमा को रखकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष डीजे के धुन पर मां के जयकारे के साथ नाचते हुए चल रहे थे। ज्ञानपुर बालीपुर, पुरानी कलेक्ट्रेट, पुरानी बाजार, गिरधरपुर, छोटा डीघ, बड़ा डीघ समेत दर्जन भर से अधिक जगहों पर सजी मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूरे दिन एक के बाद एक शोभा यात्रा निकलने से पूरा नगर और क्षेत्र जयकारे से गूंजता रहा। शोभा यात्रा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर के सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मूर्ति विसर्जन शांति के साथ पूरे विधि विधान से किया गया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में आयोजक मंडल और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें