फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ विकास खंड के सोनैचा गांव में मातृ नवमी पर बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से आए किसानों ने अपने दांव-पेंच और दमखम से वाहवाही लूटी। दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। महिला पहलवानों की कुश्ती में फैजाबाद की नीतू सरोज ने वेदपुर की आशा गुप्ता को हराया। वहीं, घरांव की रूबी ने कविता को चित कर दिया। चौरी के पहलवान मुकादम और रूपेश के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रूपेश ने बाजी मारी। वाराणसी के राजू पहलवान ने भदोही के मुन्ना पहलवान को धूल चटाई। इसी तरह वाराणसी के धर्मेंद्र पहलवान ने गाजीपुर के परमिंदर को हराया। कुश्ती के दौरान पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहा। लोग पेड़ों पर चढ़ कर पहलवानों के दांव पेच देखते रहे। इस दौरान मेले में महिलाओं और बच्चों ने चाटफ़ुल्की आदि का आनंद लिया। मौके पर राजेश पांडेय, आनंद पांडेय, संजय, गुलाब चंद, दयाशंकर, ग्राम प्रधान विनोद पांडेय, नीरज, शरस पांडेय, अमरेश, दिनेश, गुड्डू, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें