फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के लिए महादानियों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भदोही। अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब वरुणा और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें महिलाओं की तादाद भी काफी रही। भदोही इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालाजी (बिस्ट) परिसर में आयोजित शिविर कुल 37 लोगों ने रक्तदान किया। 46 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन नौ लोग रक्तदान के लिए योग्य नहीं पाए गए। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमओ ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोगों के पास अपने संबंधियों के लिए समय न हो तो रक्तदान का यह कार्य और भी महान हो जाता है। यही भारतीय संस्कृति की पहचान है कि लोगों को पता नहीं उनका रक्त किसकी जान बचाने के काम आएगा, फिर भी रक्तदान के लिए उत्साहित होकर आ रहे हैं। उन्होंने रक्तदाताओं को बताया कि आपका रक्त बेजां नहीं जाएगा। कहा कि रक्तदान से आपके शरीर में दौड़ रहा खून ताजा होता है। दान किया हुआ रक्त का शरीर तीन सप्ताह में स्वयं पूर्ति कर लेता है, क्योंकि खून 70 प्रतिशत तक पानी से बनता है। रक्तदान से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शिविर में 10 बजे से रक्तदाता आने लगे थे। ब्लड बैंक के आधा दर्जन टेक्नीशियनों के सहयोग से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन में रक्तदान संपन्न कराया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कुल 46 पंजीकृत लोगों में से 37 लोग रक्तदान कर सके। शिविर में मारवाड़ी समाज का व्यापक सहयोग रहा, जबकि ग्रीन व्यू पब्लिक और भारतीय कल्याण समिति ने भी सक्रियता दिखाई। शिविर में लायंस क्लब के रमेश काबरा, अब्दुल कादिर अंसारी, रमेश पुरोहित, हाली कुमार जैन, अजय काबरा आदि सहयोग में लगे रहे। रक्तदान करने वालों में राम कुमार मूंधड़ा, लखन मूंधड़ा, अंकिता मूधड़ा, मोनिका मूंधड़ा, चंद्रप्रभा सिंह, फरहीन नाज, सुमन मिश्रा, रोली श्रीवास्तव, रोहित कुमार पांडेय, रामानंद नेहरा, अंकित जायसवाल, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, भूपेश कुमार सिन्हा, जफर महमूद, अनिल भट्टर, मिनाक्षी जैन, मयंक श्रीवास्तव, श्रद्धा बांठिया, पारस बांठिया, विजय चौरसिया, डा.आलोक श्रीवास्तव, बसंत चाण्डक, सोहन राठी, नवरतन भट्टर, हरनारायण पुरोहित, रमेश सिन्हा, राजेंद्र पुरोहित, सुशील सारडा, अशोक छजेर, जितेंद्र जैन, निखिल काबरा, सुबोध जाजू, अभिनव साहू, आलोक गुप्ता, सोनिया रावल, दीपक रावल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें