फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आगमन कि सूचना पर सतर्क स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल को लकदक करने में जुट गया है। शुक्रवार को कई मजदूरों को लगाकर अस्पताल के एक-एक वार्ड को साफ किया गया, हालांकि पाइप टूटने से अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण की कयासबाजी की जा रही थी लेकिन बृहस्पतिवार शाम को सीएम के निजी सचिव की ओर से प्रोटोकाल आने के बाद प्रशासन से लेकर अन्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल के वार्डो में एक-एक गंदगी को साफ किया गया। माना जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर समीक्षा करने के बाद सीएम अस्पताल का जायजा भी ले सकते हैं। ऐसे में विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी ओर अस्पताल में बने पानी टंकी का पाईप टूटने से गेट के पास दो फीट तक पानी भर गया। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। कई मरीज फिसलकर गिरने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें