फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज त्रिमुहानी पर आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली बिल की प्रतियां भी जलाई गईं। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने अभी आठ माह ही हुए हैं। इतने कम समय में ही बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई। शहरों में 15 फीसदी तो गांवों में 70 फीसदी तक दरें बढ़ा दी गई हैं। पहले ही नोटबंदी और जीएसटी की मार झेल रहे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया। इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। वापसी होने तक आप आंदोलन करती रहेगी। विरोध-प्रदर्शन में मनोज गुप्ता, महेंद्र नाथ पाल, विनोद कुमार सिंह, चांद मंसूरी, फैयाज खां, केडी मिश्र मंसूर आलम समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें