सुरियावां। बहरैची जन जागरण मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने बुधवार को सुरियावां बीडीओ ऊषा पाल को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की गई कि गांव की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान देकर उसका निराकरण कराया जाए। पत्रक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा के गठन के बाद से आज तक कोई बैठक नहीं हुई। स्वच्छता अभियान में एक भी शौचालय नहीं बने, संपर्क मार्ग, खड़ंजा जर्जर होने से परेशानी है और विद्युतीकरण न होने से कई बस्तियों में अंधेरा छाया रहता है। इस पर बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी से स्पष्टीकरण मांगकर विकास कराया जाएगा। इस मौके पर जनार्दन प्रसाद मिश्र, राधेश्याम मिश्रा, श्रीमती रन्नो देवी, शेषमणि, सेवालाल, हीरामणि, त्रिपुरारी गौड़ ने कहा कि अविलंब इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।