फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज परिसर में महीनों से गिरा है विद्युत पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर परिसर में कई महीने से विद्युत पोल गिरा पड़ा हैं। पोल गिरने से बिजली के तार जमीन पर फैले हुए हैं। शिकायत के बाद भी पोल को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कालेज परिसर में विद्युत पोल गिरने से पानी का पंप नहीं चल पा रहा है, जिससे कालेज में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेशचंद्र यादव ने बताया कि इसकी कई बार लिखित शिकायत बिजली विभाग से की जा चुकी है। मगर विद्युत विभाग बिजली के खंभे को ठीक नहीं करा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के जेई, एसडीओ से कई बार बात की गई, केवल आश्वासन मिल रहा है। खंभे को ठीक नहीं कराया जा रहा है। खंभा गिरने से तार टूटकर जमीन से पर फैल गया है। तार टूूटने से कई विभागों में बिजली नहीं पहुंच रही है। पानी का पंप नहीं चल रहा है, पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें