फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शासन के निर्देश पर चल रहे विद्युत बकाया अभियान में शुक्रवार को विभागीय अधिकारियो ने 9 व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली में विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जबकि 65 बड़े बकाएदारों का की बिजली काट दी गई। इस दौरान 21 लाख रुपये बकाया वसूली भी हुई।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा की अभियान तभीत सफल होगा जब लाईनमैनो का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। कहा कि बकाया में जिसकी बिजली काटी गई हो उन पर नजर रखें और यदि वे बिजली का उपभोग कर रहे हों तो मुकदमा दर्ज कराएं। कहा कि 5 सितंबर से कटियामारों के विरूद्ध महाअभियान चलेगा। ऐसे में जिस लाइन मैन के हल्के में विद्युत चोरी पकड़ी गई तो लाइनमैन भी जवाबदेह होंगे। आज के अभियान में लोगों के 14 मीटर घरों के बाहर किए गए। 12 घरेलू कनेक्शन का लोड बढाया गया। आज रजपुरा कालोनी, काजीपुर, मर्दनपुर, मई हरदोपट्टी, सरैंया, सर्रोइ आदि क्षेत्रो में जांच की गई। जांच अभियान में सहायक अभियंता मीटर सुनील यादव, जेई विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, राम बहादुर भारतीय, ध्रूव कुमार, विजय शंकर, मूलचंद मौर्य, नागेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें