फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर धमके डीटीसी, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर जांच करने शनिवार को डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिशभनर डीके त्रिपाठी धमक पड़े । इससे कार्यालय परिसर में खलबली मच गई। भनक लगते ही दलाल कार्यालय परिसर से खिसक लिए। दो घंटे से अधिक समय तक जांच के बाद आयुक्त चले गए। औराई विधायक की शिकायत पर वह जांच करने आए थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने आरटीओ कार्यालय मिर्जापुर में शिकायत की थी कि प्रवर्तन से जुड़े मामलों में जिले के परिवहन विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की जाती है। इससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। विधायक की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिशभनर डीके त्रिपाठी एआरटीओ कार्यालय पर जांच के लिए पहुंचे। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पहुंचते ही कार्यालय के कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ गईं। विभिन्न पटलों पर काम करने वाले दलाल वहां से खिसक लिए। कमिश्नर ने प्रवर्तन से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया और अधिकारियों से जानकारी ली। कमिश्नर के जाने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने कहा कि औराई विधायक की ओर से की गई शिकायत के परिप्रेक्ष्य कमिशभनर जांच करने के लिए आए थे। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और काम को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें