फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी मदद देता है प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवा महावीर में सोमवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर शिविर में ग्रामीणों को विधिक जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही भ्रूण हत्या पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज परवेज अख्तर ने कहा कि महिलाओं को विधिक संरक्षण, भ्रूण हत्या समेत संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी और सहायता उनके कार्यालय से दी जाती है। यदि उन्हें किसी तरह की परेशानी हो तो वे उनके अलावा कार्यालय में संपर्क करें। उन्हें नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। सचिव ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं को संरक्षण एवं सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवक्ता रिंकू, रागिनी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। नायब तहसीलदार रविरंजन कश्यप, डीसी साक्षरता नीरज कुमार ने भी महिलाओं को शिक्षा आदि की जानकारी दी। जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का निदान किया गया। अध्यक्षता सचिव परवेज अख्तर और संचालन अध्यापिका पूजा मिश्रा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों के अलावा गांव के कई संभ्रात लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें