फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोढ़ स्टेशन पर पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल मार्ग के मोढ़ स्टेशन पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब है। इससे यात्रा करने वाले यात्रियों और उनके सहयोगियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराया गया। रेलवे मंत्रालय की ओर से स्टेशनों को आधुनिक किया जा रहा है, लेकिन मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। मोढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ही एकमात्र हैंडपंप लगा है। करीब दो साल पूर्व खराब हुए हैंडपंप को अब तक नहीं सुधारा गया। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी तय कर आने वाले यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इलाके के बीएन यादव, अशोक मिश्र ने रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें