फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में हुई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। इलाके के चकचंदा ईदगाह पर सोमवार को ईद की नमाज पढ़ाने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ते देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सुरियावां थाने की पुलिस और तहसीलदार भदोही ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इस मामले को लेकर गांव में गहमागहमी की स्थिति रही। चकचंदा ईदगाह पर अन्य स्थानों की तरह सुबह लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। गत बकरीद पर जिस इमाम ने नमाज अदा कराई थी, उसके बजाए इलाहाबाद से इमाम को बुलाया गया था। इसको लेकर कमेटी के लोगों में दो राय बनने लगी। इसी को लेकर दो गुटों में कहासुनी होने के बाद तू- तू-मैं मैं तक बात पहुंच गई। माहौल खराब न हो, इसको देखते हुए आसपास के लोगों ने सुरियावां थाने में फोन कर सूचना दे दी। खबर लगते ही तहसीलदार भदोही रामजी और एसओ सुनील कुमार वर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया, इसके बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस की मौजूदगी में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान लेखपाल रमाशंकर यादव के अलावा बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें