महराजगंज। औराई थानाक्षेत्र के इटवा गंगा घाट पर डूबी विवाहिता बबिता का शव सोमवार को द्वारिकापुर घाट पर उतराया मिला। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ससुराल बरैनी और मायके इटवां में मातम छाया हुआ है। रविवार को स्नान करने के लिए गई बबिता की डूबने से मौत हो गई थी। गोताखोरों के तमाम प्रयास के बाद भी शव नहीं मिल पाया था। करीब 24 घंटे बाद शव दूसरे घाट पर उतराया मिला।